REGISTRATION HAS STARTED FOR SESSION 2026
Academic Solution Point का लक्ष्य उच्च शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। यहाँ आपके मन में उठने वाले सामान्य सवालों के जवाब दिए गए हैं:
1. परिचय और मिशन (Our Mission) से संबंधित सवाल
Ans: यह एक प्रमुख शैक्षणिक परामर्श और सहायता केंद्र है। हमारा मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को विभिन्न विश्वसनीय NGO के माध्यम से 100% स्कॉलरशिप दिलाकर उन्हें उच्च शिक्षा (Higher Education) के मुख्यधारा से जोड़ना है।
Ans: जी नहीं। यह कोई लोन नहीं है और न ही आपको भविष्य में यह पैसा वापस करना है। यह पूरी तरह से एक छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रोग्राम है। हमारी संस्था छात्रों को बिना किसी वित्तीय बोझ के आगे बढ़ने में मदद करती है। हमारा उद्देश्य उन्हें सही शिक्षा के अवसर प्रदान करना है, न कि उन पर ऋण का बोझ डालना।
Ans: हाँ, हमारी शर्त केवल नैतिक और सामाजिक है। छात्र को नामांकन के समय यह संकल्प लेना होगा कि:
सफल होने के बाद वे किसी एक जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा में मदद करेंगे।
वे अपनी शादी बिना दहेज के करेंगे।
Ans: हमारा मानना है कि शिक्षा का असली उद्देश्य समाज सुधार है। हम चाहते हैं कि हमारे द्वारा शिक्षित छात्र न केवल करियर में सफल हों, बल्कि दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ खड़े हों और समाज के अन्य जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रेरणा बनें।
2. योग्यता और चयन (Eligibility & Process) से संबंधित सवाल
Ans: नामांकन के लिए छात्र के अपने आखिरी परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है।
Ans: जी नहीं। कॉलेज की उपलब्धता और फाइनल काउंसलिंग में आपकी योग्यता के आधार पर डायरेक्ट नामांकन सुनिश्चित किया जाता है।
Ans: जी नहीं। संस्था आपसे कोई भी ओरिजिनल दस्तावेज नहीं लेती है। काउंसलिंग के लिए केवल फोटोकॉपी चाहिए होती है। (नोट: कॉलेज जॉइनिंग के समय वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ले जाना अनिवार्य है)।
3. पाठ्यक्रम और कॉलेज (Academics) से संबंधित सवाल
Ans: छात्र अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न तकनीकी (Technical) और व्यावसायिक (Vocational) पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं।
Ans: हाँ, आप भारत के किसी भी राज्य और अपनी पसंद का कोर्स चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, कॉलेज का अंतिम आवंटन (Allotment) बोर्ड के सदस्यों द्वारा आपकी काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा।
Ans: नहीं। हम पारदर्शिता बनाए रखते हैं। संस्था केवल सरकारी विश्वविद्यालयों (Government Universities) से संबद्ध संस्थानों में ही नामांकन सुनिश्चित करती है। किसी भी प्राइवेट या डीम्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं कराया जाता है।
Ans: जी नहीं, यह स्कॉलरशिप आपके पूरे कोर्स की अवधि के लिए मान्य होती है, बशर्ते छात्र शैक्षणिक अनुशासन और कॉलेज के नियमों का पालन करता रहे।
Ans: कॉलेज की अंतिम सूची काउंसलिंग के समय ही पता चलती है। इसका कारण यह है कि उपलब्ध सीटें और छात्र की योग्यता के अनुसार विकल्प बदलते रहते हैं। हम पारदर्शिता बनाए रखते हैं, लेकिन छात्रों को उनकी योग्यता और उपलब्ध सीटों के आधार पर सबसे उपयुक्त कॉलेज चुनने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आप कार्यालय आकर एडमिन विभाग से मिल सकते हैं; वे आपको विस्तृत प्रक्रिया समझा सकते हैं।
4. शुल्क और सुविधाएं (Fees & Facilities) से संबंधित सवाल
Ans: बिल्कुल नहीं। आवेदन और सदस्यता शुल्क के रूप में केवल ₹1000/- (एक हजार मात्र) लिया जाता है। इसके अतिरिक्त संस्था आपसे कोई भी अन्य राशि नहीं लेती है।
Ans. हमारी संस्था अपने सदस्यों को कई सुविधाएं मुहैया कराती है जिसमें कुछ निम्न है:
100% ट्यूशन फीस माफ कराने की जिम्मेदारी।
विशेषज्ञों द्वारा सही कोर्स और कॉलेज चुनने में काउंसलिंग सहायता।
नामांकन के समय छात्र और अभिभावक के लिए कॉलेज कैंपस में एक दिन रुकने की व्यवस्था।
पूरे कोर्स के दौरान एक 'अतिरिक्त अभिभावक' की तरह मार्गदर्शन और सहायता।
Ans: जी हाँ! सरकार द्वारा प्राप्त छात्रवृत्ति राशि (SC/ST/OBC/Minority) पूरी तरह छात्र की होती है, जिससे हॉस्टल या मेस का शुल्क भरा जा सकता है।
Ans: हाँ, सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए सभी छात्र-छात्राओं को IIT की तर्ज पर 24x7 छात्रावास (Hostel & Mess) की सुविधा लेना अनिवार्य है।
5. सहायता और संपर्क (Support) से संबंधित सवाल
Ans: जी हाँ। नामांकन के बाद भी हम छात्र के साथ जुड़े रहते हैं। यदि छात्र को कोई उचित समस्या आती है, तो हमारी टीम कॉलेज प्रशासन से बात कर समाधान सुनिश्चित करती है।